Saturday 6 August 2016

कोई उस ओर नहीं

कोई अब उस ओर नहीं,
इन्तजार की छोटी भी कोई डोर नहीं,
जेठ दुपहरी नाचे अब मोर नहीं,
विरह के पल काटूँ कैसे?
इस पल का कोई छोर नहीं..!

डसती ये विरहा की वेला,
संजोए अधूरे सपने कोई उस ओर तो होता?
इन्तजार के उन धागों सें मैं बंध जाता,
सपने अधूरे देखूँ कैसे?
आँखो में सपनों के दौर नहीं..!

बूँदें सावन की सूखी-सूखी सी अब,
रंग मेंहदी की लगती फीकी-फीकी सी अब,
कलाई की चूरी करती अब शोर नहीं,
दिल ही दिल इठलाऊँ कैसे?
बेकरार कोई अब उस ओर नहीं!

फिर क्युँ ये मन जाता उस ओर?
अधूरे सपनों संग क्युँ बांधता जीवन की डोर?
मयुरा मन का क्युँ नाचता होकर विभोर?
मन को समझाऊँ कैसे? 
कोई रहता अब उस ओर नहीं..!

No comments:

Post a Comment