Showing posts with label व्याहिता. Show all posts
Showing posts with label व्याहिता. Show all posts

Sunday 3 September 2017

नवव्याहिता

रिवाजों में घिरी, नव व्याहिता की बेसब्र सी वो घड़ी!
उत्सुकता भड़ी, चहलकदमी करती बेसब्र सी वो परी!

नव ड्योड़ी पर, उत्सुक सा वो हृदय!
मानो ढूंढ़ती हो आँखें, जीवन का कोई आशय!
प्रश्न कई अनुत्तरित, मन में कितने ही संशय!
थोड़ी सी घबड़ाहट, थोड़ा सा भय!

दुविधा भड़ी, नजरों से कुछ टटोलती बेसब्र सी वो परी!

कैसी है ये दीवारें, है कैसा यह निलय?
कैसे जीत पाऊँगी, यहाँ इन अंजानों के हृदय?
अंजानी सी ये नगरी, जहाँ पाना है प्रश्रय!
क्या बींध पाऊँगी, मैं साजन का हिय?

दहलीज खड़ी,  मन ही मन सोचती बेसब्र सी वो परी!

छूटे स्नेह के बंधन, हुए हम पत्थर हृदय?
इतर बाबुल के घर, अब अन्यत्र मेरा है आलय!
ये किस बस्ती में मुझको ले आया है समय!
अंजाने चेहरों से क्युँ लगता है भय!

रिवाजों में घिरी, नव व्याहिता की बेसब्र सी वो घड़ी!
उत्सुकता भड़ी, चहलकदमी करती बेसब्र सी वो परी!