Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts
Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts

Saturday 25 December 2021

निरंतर, एक वर्ष और

निरुत्तर करती रही, उसकी निरंतरता!
यूं वर्ष, एक और बीता,
बिन थके, परस्पर बढ़ चले कदम,
शून्य में, किसी गंतव्य की ओर,
बिना, कोई ठौर!
निरंतर, एक वर्ष और!

प्रारम्भ कहां, अन्त कहां, किसे पता?
यह युग, कितना बीता,
रख कर, कितने जख्मों पे मरहम,
गहन निराशा के, कितने मोड़,
सारे, पीछे छोड़!
निरंतर, एक वर्ष और!

ढ़ूंढ़े सब, पंछी की, कलरव का पता?
पानी का, बहता सोता,
जागे से, बहती नदियों का संगम,
सागर के तट, लहरों का शोर,
गुंजित, इक मोड़!
निरंतर, एक वर्ष और!

निरुत्तर मैं खड़ा, यूं बस रहा देखता!
ज्यूं, भ्रमित कोई श्रोता,
सुनता हो, उन झरनों की सरगम,
तकता हो इक टक उस ओर,
अति-रंजित, छोर!
निरंतर, एक वर्ष और!

- पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा 
   (सर्वाधिकार सुरक्षित)

Saturday 24 November 2018

25 वर्ष: संग मद्धम-मद्धम

साल दर साल......
यूँ बीत रहा मद्धम-मद्धम,
दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....

दो विश्वास, चले परस्पर!
संग, 25 वर्षों तक, इक पथ पर,
विश्वास कहाँ होता खुद पर,
अचम्भित करता सफर,
चल रहा, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....

दो युग बीते, सदियाँ बीती!
दो दीप जले, कितनी ही रतियाँ बीती,
इस आंगण, हर बतियाँ बीती,
उम्र की, संझिया बीती,
हर क्षण, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....

फिक्र किसे, ये उम्र ढ़ली!
ढ़लती रातों में, है जब हमराह कोई,
आँखों-आँखो में, हर रात ढ़ली,
बढती उम्र, के सौगात,
बाँट चले, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....

मना-मनौवल, रास-विहार!
रूठे पल में, पल-पल इक मनुहार,
जीते दोनो, इक दूजे से हार,
प्यारा सा, ये व्यापार,
बढ़ रहा, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण...

हो आरूढ़, रजत रथ पर!
हुए अग्रसर, इक नवीन सफर पर,
प्रदीप्त कामना, के पथ पर,
साँसों का, ये दीपक,
जल रहा, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

साल दर साल......
यूँ बीत रहा मद्धम-मद्धम,
दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....

++++++++++++++++++++++++++++++++++++
साल दर साल......
यूँ बीत रहा मद्धम-मद्धम,
दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....
दो विश्वास, चले परस्पर!
संग, 25 वर्षों तक, इक पथ पर,
विश्वास कहाँ होता खुद पर,
अचम्भित करता सफर,
चल रहा, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....
दो युग बीते, सदियाँ बीती!
दो दीप जले, कितनी ही रतियाँ बीती,
इस आंगण, हर बतियाँ बीती,
उम्र की, संझिया बीती,
हर क्षण, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....

फिक्र किसे, ये उम्र ढ़ली!
ढ़लती रातों में, है जब हमराह कोई,
आँखों-आँखो में, हर रात ढ़ली,
बढती उम्र, के सौगात,
बाँट चले, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....
मना-मनौवल, रास-विहार!
रूठे पल में, पल-पल इक मनुहार,
जीते दोनो, इक दूजे से हार,
प्यारा सा, ये व्यापार,
बढ़ रहा, संग-संग मद्धम-मद्धम.....

दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....
हो आरूढ़, रजत रथ पर!
हुए अग्रसर, इक नवीन सफर पर,
प्रदीप्त कामना, के पथ पर,
साँसों का, ये दीपक,
जल रहा, संग-संग मद्धम-मद्धम.....
साल दर साल......
यूँ बीत रहा मद्धम-मद्धम,
दो मन, दो धड़कन,
इक संग, रहते हैं इक आंगण....