बहला गया, पल कोई, दो पल,
कुछ समझा गया,
मन को!
वो सपना, बस इक सपन सलोना,
पर लगता, वो जागा सा!
बंधा, इक धागा सा,
संजो लेना,
अधीर ना होना, ना खोना,
मन को!
बहला गया, पल कोई, दो पल,
कुछ समझा गया,
मन को!
पर जागे से ये पल, जागे उच्छ्वास,
जागी, उनींदी सी ये पलकें,
सोए, कैसे एहसास?
पिरोए रखना,
धीरज के, उन धागों से,
मन को!
बहला गया, पल कोई, दो पल,
कुछ समझा गया,
मन को!