आश लिए कितने, गिनता अपनी ही आहें,
घिरा किन विरोधाभासों में, जाने मन क्या चाहे,
कभी उमड़ते, जज्बातों के बादल,
कभी, सूना सा आंचल!
बंधकर, कितनी बातों में, बंधती है आशा,
पलकर, कितनी आशों में, टूटी कितनी आशा,
कभी बुझ जाती, हर इक प्यास,
कभी, रह जाता प्यासा!
उस पल रह जाता, बस इक विरोधाभास,
उसी इक पल, जग जाता, जाने कैसा विश्वास,
कभी, दुविधाओं भरा वो आंगन,
कभी, पुलक आलिंगन!
उम्मीदें ले आती, आवारा मंडराते बादल,
दिलासा दे जाते, सहलाते हवाओं के आंचल,
क्षण भर को, जग उठती उम्मीदें,
फिर, छूटी, सारी उम्मीदें!
बंधा जीवन, मध्य इन्हीं विरोधाभासों में,
कटता हर क्षण, यूं उपलाते इन एहसासों में,
अकस्मात, कोरे पन्नों से जज्बात,
कह उठते, मन की बात!
दोनों ही तीर, उमड़े, जज्बातों के भीड़,
कभी छलक उठते ये पैमाने, बह उठते नीर,
ढ़ाढस, इस मन को, कौन दे अब,
राह दिखाए, वो ही रब!
No comments:
Post a Comment