Showing posts with label पर. Show all posts
Showing posts with label पर. Show all posts

Saturday, 10 January 2026

ख्वाहिशों के पर

ख्वाहिशों के, तो, पर होते है!
मगर, वही अक्सर, राह में, रहगुजर, होते हैं।

जिंदा हो, तो ख्वाहिशें भी हैं,
इन सांसों के संग, चंद रंजिशें भी हैं,
जिद, और, कोशिशें भी है,
बिन कहां इनके, मंजिलों के, सफर होते है!

ख्वाहिशों के, तो, पर होते है!

पा जाते अगर, उड़ भी जाते,
ख्वाहिशों को, और, नजदीक लाते,
अनथक, कोशिशें मिन्नतें,
मगर, हसरतें, ख्वाहिशों के, बेखबर होते हैं!

ख्वाहिशों के, तो, पर होते है!

हसरतें, गर, एक हो तो कहें,
अनगिनत, इन, ख्वाहिशों के मेले,
और, यहां, हम अकेले,
अड़े जिद पे ख्वाहिश, बड़े बेसबर होते हैं!

ख्वाहिशों के, तो, पर होते है!

चल रहा, कब से, ये कारवां,
दिन-ब-दिन, ये और हो रही जवां,
चाहे, चूम लूं आसमां,
संग उनके ही साए, राह के रहगुजर होते हैं!

ख्वाहिशों के, तो, पर होते है!
मगर, वही अक्सर, राह में, रहगुजर, होते हैं।

Sunday, 7 February 2021

दूर कितना

है, दूर कितना, कितने पास!
मेरा आकाश!

छू लेता हूँ, कभी, हाथों को बढ़ाकर,
कभी, पाता हूँ, दूर कितना!
पल-पल, पिघलता हो, जैसे कोई एहसास, 
द्रवीभूत कितना, घनीभूत कितना,
मेरा आकाश!

है, दूर कितना, कितने पास!

हो दूर लेकिन, हो एहसासों में पिरोए,
बांध लेते हो, कैसे बंधनों में!
पल-पल, घेर लेता हो, जैसे कोई एहसास,
गुम-सुम, मौन, पर वाचाल कितना!
मेरा आकाश!

है, दूर कितना, कितने पास!

गुजरते हो, कभी, मुझको यूँ ही छूकर,
जगा जाते हो, कभी जज्बात,
पल-पल, भींच लेते हो, भरकर अंकपाश,
शालीन सा, पर, चंचल है कितना!
मेरा आकाश!

है, दूर कितना, कितने पास!

काश, ख्वाहिशों के, खुले पर न होते,
इतने खाली, ये शहर न होते!
गूंज बनकर, न चीख उठता, ये आकाश,
वो, एकान्त में, है अशान्त कितना!
मेरा आकाश!

है, दूर कितना, कितने पास!
मेरा आकाश!

- पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा 
    (सर्वाधिकार सुरक्षित)