Tuesday 16 February 2016

बसंत ने ली अंगड़ाई

अंजुरी भर भर अाम रसीली मंजराई,
वसुधा के कणकण पर छाई तरुनाई,
स्वागत है बसंत ने ली फिर अंगड़ाई।

रूप अतिरंजित कली कली मुस्काई,
प्रस्फुटित कलियों के सम्पुट मदमाई,
स्वागत है बसंत ने ली फिर अंगड़ाई।

कूक कोयल की संगीत नई भर लाई,
मंत्रमुग्ध होकर भौंरे भन-भन बौराए,
स्वागत है बसंत ने ली फिर अंगड़ाई।

Monday 15 February 2016

बिखरी जुल्फे

अगर वो कहें तो उनकी बिखरी लटे मैं सँवार दूँ,
झुकी हुई सी यें पलकें,जरा इनको निहार लूँ,
मद्धिम पड़ रही है चांदनी, रौशन चराग कर लूँ।

रूप उस साँवरी का अभी, जी भर के देखा नही,
अंधेरों मे अब जिन्दगी ढलती जा रही यूँहीं,
चेहरे से जुल्फें हटा दूँ, रातो मे रौशनी भर लूँ।

जज्बातों की आँधियाँ उठ रही हैं यहाँ अभी,
मुझको संभाल लो, मैं आज वश में नही,
चेहरों से उठा दूँ नकाब, रौशन अरमान कर लूँ।

पत्ते डालियों के है हरे, सूखे अभी तक ये नही,
चढ़ान पर उम्र है जिन्दगी अभी रुकी नही,
निहारता रहूँ तेरा चेहरा, संग तमाम उम्र चल लूँ।

स्वर्ण सम बालूकण

हे मानव, इस जीवन मरु मे स्वर्णकण सम निखरो तुम।

स्वर्णकण सी चमक रही, बालूकण मरुस्थल के,
कड़कती तेज प्रखर धूप ज्वाला में जल जल के।
हे मानव, जीवनमरु में बालू सम निखरो जल के।

अकित हुई मरुस्थल स्वर्ण सी बालू की आभा में,
शोभित हो कर बिखर रहे स्वर्णकण चहु दिशा में,
हे मानव, स्वर्णकण सी बिखरो जीवन की राहों में।

उठी वेग से आंधी, धूलकण बिखरी स्वर्णकण बन,
बरस रही फेनिल स्वर्ण सी, उड़उड़ कर बालूकण।
हे मानव, तुम उड़ो मरूजीवन के स्वर्णकणों सम।

हे मानव, इस जीवन मरु मे स्वर्णकण सम निखरो तुम।

कठिन परिभाषा जीवन की

मान लो मेरी, परिभाषा बड़ी कठिन इस जीवन की!

बोझ लिए सीधा चलना सधे पैरों भी है भारी,
प्राणों का यह विचलन, सबल मन पर भी है भारी,
मौन वेदणा सहता सहनशील मानव इस जीवन की।

हिलते मिलते थे जीवन कभी एक डाल पे,
भार असह्य बोझ की थी उस निर्बल डाल पे,
कल्पना नहीं टूटेगी कभी, बोझ से डाली जीवन की

जिज्ञासा सशंकित आँखों में भविष्य की,
कुहासा छटती नही, जीवन के इस फलक की,
परिभाषा हो चुकी कठिन, इस उलझी जीवन की।

मान लो मेरी, परीक्षा लेता वो बड़ी कठिन जीवन की!

कल किसने देखा

वो बस कल की बातें करता रहता नादान,
पल-पल रंग बदलती दुनियाँ से बेखबर वो इंसान,
जीवन तो बस इस पल है, कल से हम सब अंजान।

कल किसने देखा है, कल से किसकी पहचान,
पल में यहाँ बदलता मौसम, बदल जाते पल में इंसान,
पल मे धरा बदलती कक्षा, जानकर भी वो अंजान।

घूमता कालचक्र का पहिया, मांग रहा बलिदान,
सर्वस्व निछावर कर इस पल में, गर बनना तुझे महान,
तलाश किस अनन्त की तुझको, तू कोरा अंजान।

स्पर्शानुभूति

स्पर्श किया किसी ने दामन,
पीठ के पीछे से चुपके से,
कौंधी कहीं तब मेरी चितवन,
महसूस हुआ जैसे कंधों पर,
अपनी सी गर्माहट किसी ने रख दी।

उस स्पर्श मे कैसा अपनापन,
चल पड़ा परिमल का झोंका,
गूँजी पड़ीं फिर खिलखिलाहट,
टूक-टूक होकर बिखरा सन्नाटा,
निखरे होठ जब मर्माहट उसने रख दी।

स्पर्श किया था उसने जीवन,
स्पर्शानुभूति की सिलवटे मन में,
हृदय मंदार मंद मंद मुस्काता,
नींव रिश्तों की रखी तनमन में,
सिलसिले ख्वाबों के बनी हकीकत सी।

इस पल

वो बस कल की बातें करता रहता नादान,
पल-पल रंग बदलती दुनियाँ से बेखबर वो इंसान,
जीवन तो बस इस पल है, कल से हम सब अंजान।

कल किसने देखा है, कल से किसकी पहचान,
पल में यहाँ बदलता मौसम, बदल जाते पल में इंसान,
पल मे धरा बदलती कक्षा, जानकर भी वो अंजान।

घूमता कालचक्र का पहिया, मांग रहा बलिदान,
सर्वस्व निछावर कर इस पल में, गर बनना तुझे महान,
तलाश किस अनन्त की तुझको, तू कोरा अंजान।