Showing posts with label अपना. Show all posts
Showing posts with label अपना. Show all posts

Monday 1 March 2021

तोड़ो ये भ्रम

मुड़ कर, देखते हो क्या?

अपनों से, नाते तोड़ कर,
खुद, तुम ही गए, सब छोड़ कर,
मुँह, मोड़ कर,
अंजान पथ,
अब सामने है, गहरी सी खाई,
पीछे, बस एक परछाईं,
ये दुनियाँ पराई!

मुड़ कर, देखते हो क्या?

पथ एक, तुम ने ही चुना,
खूब दौड़े, कर के सब अनसुना,
अलग ही राह,
गिला, कैसा,
जब सामने है, अंधा सा कुआं,
पीछे, हारा इक जुआ,
वो दुनियाँ कहाँ!

मुड़ कर, देखते हो क्या?

सब हैं पराए, कौन अपना,
परख लो, जिनको तुमने था चुना,
तोड़ो, ये भ्रम,
लौट आओ,
अब सामने है, पराया सा वन,
पीछे, एक अपनापन,
ये दुनियाँ तेरा!

मुड़ कर, देखते हो क्या?

- पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा 
  (सर्वाधिकार सुरक्षित)

Friday 27 November 2020

और अभी कितने दिन

और कितने दिन, जीवन के पलछिन!

ये साँसें, कल, थक ना जाएँ,
हो ना हो, कल ये, रुक भी जाएँ!
जीवन, सध भी न पाए,
कैसे कह पाएँ,
बाकि हैं, कितने पलछिन!

और अभी कितने दिन!

पाया जितना, काफी था वो,
चाहा कितना, ना-काफी था वो!
चाहें, तो अब कैसे चाहें,
कोई समझाए,
बाकि हैं, कितने पलछिन!

और अभी कितने दिन!

ठौर मिला, बेशक दौर चला,
मेरे अपनों में, कोई और मिला!
हम गैर किसे कह जाएं,
किसको ठुकराएं,
बाकि हैं, कितने पलछिन!

और अभी कितने दिन!

ठुकरा देता, गर मेरा न होता,
जाते इस पल का, घेरा न होता!
सायों को, कैसे ठुकराएं,
कैसे हाथ छुड़ाएं,
बाकि हैं, कितने पलछिन!

और अभी कितने दिन!

उल्टी साँसें, गिन पाऊँ कैसे,
उखरी हैं साँसें, कह पाऊँ कैसे!
ना ही, धीरज रख पाएं,
कैसे बतलाएं,
बाकि हैं, कितने पलछिन!

और कितने दिन, जीवन के पलछिन!

- पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा 
  (सर्वाधिकार सुरक्षित)

Friday 1 April 2016

ये अलग बात है कि...!

ये अलग बात है कि.............

दुनियाँ की इस भीड़ मे एक हम भी हैं,
ये अलग बात है कि हम दिखते नही हैं इस भीड़ में।

अंजान शक्लों के ढ़ेर सी है ये दुनियाँ,
ये अलग बात है कि हम ढ़ूंढ़ते है कोई अपना यहाँ ।

अलग अलग से शक्ल हैं इस भीड़ में,
कौन किसको देखता है यहाँ अंजान सी इस भीड़़ में।

उतरे हुए से शक्ल हर शख्श के हैं यहाँ,
अपना कोई मिल गया तो खिल जाते हैं चेहरे यहाँ ।

नाम रिश्तों का देकर भूल जाते है सब,
ये अलग बात है कि हम रिश्ते निभा रहे हैं अबतक।

मतलब की बात न हो तो सुनते कहाँ हैं सब,
ये अलग बात है कि हम यहाँ सुने जा रहे बेमतलब।

इस भीड़ की तन्हाईयों मे घुट चुके हैं दम,
ये अलग बात है कि अब तलक यहाँ जी रहे हैं हम।

ये अलग बात है कि.............

Thursday 31 March 2016

वो ठहरा हुआ पल

वो पल अब तलक ठहरा हुआ है यहीं,
मुद्दतों से दरमियाँ ये दूरियाें के रुके हैं वहीं,
खोया है मन उस पल के दायरों में वहीं कहीं!

अपना सा एक शक्ल लगा था इस उम्र में कहीं,
सपनों मे मिलता था वो हमसे कभी-कभी,
हकीकत न बन सका सपनों का वो शक्ल कभी।

एहसास एक पल को कुछ ऐसा हुआ,
हकीकत बन के वो शक्ल सामने खड़ा मिला,
हतप्रभ सा खड़ा बस उसे मैं देखता ही रह गया।

कुछ पल को दूरियों के महल वो गिर गए,
मासूमियत पर उस शक्ल की हम फिर से मर गए,
टूटे भ्रम के महल, जब शक्ल अंजान वो लगने लगे।

वो पल अब फिर से ठहर गया है वहीं,
दरमियाँ ये दूरियाें के मुद्दतों के अब फिर हैं वहीं,
फिर से खोया है मन उस पल के दायरों में ही कहीं!