2026, आपका अभिनंदन......
हूक भर रहा, मन में, हर आनेवाला क्षण,
उम्मीदों, आशाओं से, जागा यह मन,
अभिलाषाओं, इच्छाओं से लबालब ये आंगन,
उत्कंठाओं का, नव-स्पंदन,नववर्ष, तेरा कोटि-कोटि अभिनंदन!
2026, आपका अभिनंदन......
कल्पनाओं का, उफन रहा, इक सागर,
लहरों की धुन पर, झूमता ये गागर,
हर आहट, हर कंपन, अनगिनत से ये स्पंदन,
आह्लाद लिए प्रतीक्षित क्षण,
नववर्ष, तेरा कोटि-कोटि अभिनंदन!
2026, आपका अभिनंदन......
जागेंगे सोए प्राण, जागेंगे सोए अरमान,
सूरज संग, पूरब से जागेंगे विहान,
चूमेंगी किरणें, कलियों के चेहरे खिल आयेंगे,
भर जाएंगे सबके दामन,
नववर्ष, तेरा कोटि-कोटि अभिनंदन!
2026, आपका अभिनंदन......

बहुत सुंदर सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रचना सर।
ReplyDeleteसादर।
------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शुक्रवार २ जनवरी २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
नववर्ष २०२६ मंगलमय हो।
नववर्ष की असीम शुभकामनाएं
Deleteबहुत सुंदर, नववर्ष मंगलमय हो
ReplyDeleteनववर्ष की असीम शुभकामनाएं
Deleteनववर्ष मंगलमय हो |
ReplyDeleteनववर्ष की असीम शुभकामनाएं
Deleteबहुत सुन्दर सृजन ।
ReplyDeleteनववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ।
नववर्ष की असीम शुभकामनाएं
Deleteस्वागत है सहर्ष ! नमस्ते ।
ReplyDeleteनववर्ष की असीम शुभकामनाएं
DeleteHappy New year 🎊
ReplyDeleteSame to you Dear Harish ji
Delete