Tuesday, 1 March 2016

मेरी दुल्हन

सिहरित उल्लास सशंकित विश्वास उस दुल्हन की!

वो पहली झलक मेरे दुल्हन की,
सिन्दूरित मुख लाल सौम्य दैदिप्य सी,
खुशबु वो कच्ची कच्ची हल्दी सी,
हाथों में दूर मेंहदी की लाली सी,
मंजर ऐसी जैसे आम मंजराई सी|

सिहरित उल्लास सशंकित विश्वास उस दुल्हन की!

अलबेली झलक उस दुल्हन की,
खुद को खुद में ही जैसे सिमटाई सी,
सुध बुध खोई सिमटी शरमाई सी, 
आँचल के कोरों में वो लिपटी सी,
चाह मन की थोड़ी थोड़ी मंजराई सी|

सिहरित उल्लास सशंकित विश्वास उस दुल्हन की!

चेहरे पर उसके एक भाव डर की,
शंका दुविधा कैसी मन में गहराई सी,
उलझन के बादल मन पर छाई सी,
हृदय व्यथित, विचलित, घबराई सी,
आँखों में उसकी नव जीवन मंजराई सी|

सिहरित उल्लास सशंकित विश्वास उस दुल्हन की!

मोह भंग

मोह भंग हो चुका, अब जीने की तैयारी!

मोहिनी सूरत वो, मोहती मन जो,
जंजाल माया का हर लेती मन वो,
अंजान बंधन से कर देती विवश वो,
पर टूटा है अब मोह का पिंजड़ा वो|

मायावी हिरनी सी मोहलीला उसकी,
मोहपाश के वश में करती प्राण सबकी,
सींखचे इस पिंजड़े की बड़ी शख्त सी,
मोह बंधनों से दूर पर अब मैं मुक्त सी|

अनुबंध मोह की जीवन पर भारी,
शर्तें अनुबंध की जैेसे मरने की तैयारी,
मोहनी इन शर्तों की सूरत है न्यारी,
टूटे हैं वो शर्त जो जीवन पर हैं भारी|

मोह भंग हो चुका, अब जीने की तैयारी!

अक्सर वो एकाकीपन

अक्सर अन्त:मानस मे एकाकीपन की कसक सी,
अंतहीन अन्तर्द्वन्द अक्सर अन्तरआत्मा में पलती,
मानस पटल पर अक्सर एक एहसास दम तोड़ती|

अक्सर वो एकाकीपन बादल सा घिर आता मन में,
दर्द का अंतहीन एहसास अकसर तब होता मन मैं,
तप, साधना, योग धरी की धरी रह जाती जीवन में|

अक्सर रह जाते ये एहसास अनुत्तरित अनछुए से,
अंतहीन अनुभूति लहर बन उठती अक्सर मन से,
तब मेरा एकाकीपन अधीर हो कुछ कहता मुझसे|

Monday, 29 February 2016

उदास शाम

ढ़ल रही अब शाम, आज कांतिहीन उदास,
भूला सा भ्रमित मैं, आज खुद अपने पास!

छिटक गई है डोर जैसे उस चिर विश्वास की,
टूट गई है साँस ज्यूँ उर के हास विलास की!

धुंध में सहमी सी है अाज शाम उदास क्लांत,
कितना असह्य अब ये एकाकीपन का एकांत!

घुटन सी इन साँसों में, मन कितना अशांत,
अवरोध सा ऱक्त प्रवाह में. हृदय आक्रान्त ।

हौले हौले उतर रहा, निर्मम तम का अम्बार,
अपलक खुले नैनों में, छुप रहा व्यथा अपार।

सौ-सौ संशय मन में, लेकिन शाम है उदास,
टूट है वो धागा जिसमें मेरी आस्था मेरी आस|

Sunday, 28 February 2016

किस तारे में?

अम्बर के धुंधले गहरे अंधियारे में,
देखती हैं आँखे उस सुंदर तारे में,
बिछड़ा मुझसे जो इस जीवन में,
मिट चुके हैं स्वर जिसके शून्य में,
खो गई जिसकी निशानी धूलि में।

गाता है अब वो पार उस अंबर से,
स्वर जिसके मिटे नहीं इस मन से,
हृदय कंपित अब भी उस स्वर से,
धूल कण सा उड़ता वो मानस में,
स्वर गुम हुई है जाने किस तारे में।

था इस सूने जीवन का आधार वो,
इक पल में छूटा कैसे हाथों से वो,
कहते हैं सब  रहता अंबर पार वो,
कभी दिखता है किसी तारे में वो,
तलाशता हूँ अंबर का मैं तारा वो।

लाखों तारे टकते ऱोज इस अंबर मे,
धूलकण बन वो जाने किस तारे में,
संगीत गुमशुम जाने किस शून्य में,
नीर नीर सी छलकी इन  आँखों में,
जाने रहता है वो अब किस तारे में।

पक रहा मानव

जीवन की भट्ठी में पक रहा मानव।

न जाने किस स्वर नगरी में मानव,
हैं बज रहा यूँ ज्यूँ तेज घुँघरू की रव,
कुछ राग अति तीव्र, कुछ राग अभिनव।

न जाने किन पदचिन्हों पर अग्रसर,
पल पल कितने ही मिश्रित अनुभव,
संग्रहित कर रहा इन राहों पर मानव।

कुछ अकथनीय और कुछ असंभव,
कुछ खट्टे मीठे और कुछ कटु अनुभव,
क्या जीवन इस बिन हो सकता संभव?

जीवन की भट्ठी में पक रहा मानव।

होली तुम संग

प्रिय, होली तुम संग खेलूंगा, रंगों और उमंगों से,

रंग जाऊंगा जीवन तेरा, खुशियों की रंगों से,
सूखेगी न चुनरी तेरी, सपनों की इन रंगों से,
चाहतें भर दूंगा जीवन मैं, अपने ही रंगों से।

प्रिय, होली तुम संग खेलूंगा, रंगों और उमंगों से।

जनमों तक ना छूटेगी, ऐसा रंग लगा जाऊंगा,
तार हृदय के रंग जाएंगे, दामन में भर जाऊंगा,
आँखें खुली रह जाएंगी, सपने ऐसे सजाऊंगा।

तेरे सपनों की रंगों से, जीवन की फाग खेलूंगा।
प्रिय, होली तुम संग खेलूंगा, रंगों और उमंगों से।