Saturday 16 April 2022

मौन

बोल उठा कुछ, उस शून्य में व्याप्त मौन,
रहा, हठात खड़ा, जड़वत, मैं!

यूँ छेड़ गया, वो, चेतनाओं के तार,
ज्यूं, कांप उठा हो पर्वत,
लहर-लहर, मचल रही, इक सागर तट,
हों जैसे, प्राण विकल!

बींध गई, मेरे सूनेपन को, वो मौन,
अचेतन, रह पाता कैसे!
बटोरता, कैसे इस मन की एकाग्रता मैं!
रोकता कैसे, हलचल!

ठुकराए कैसे, कोई, मौन निमंत्रण,
बहला ले जाए, उस ओर,
निःशब्द वे मौन, निरुत्तर करते वे शोर,
दे, आमंत्रण प्रतिपल!

ढ़लते, ख़ामोश वहीं, मेरे ही साए,
गुमसुम सी, चेतना लेकर,
उलझ भावनाओं में, सोचता मनपंछी,
संभल दूर कहीं चल!

बोल उठा कुछ, उस शून्य में व्याप्त मौन,
रहा, हठात खड़ा, जड़वत, मैं!

- पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा 
  (सर्वाधिकार सुरक्षित)

1 comment:

  1. आपने बहुत अच्छी जानकारी provide की Thanks You Sir.


    Arman15 My Official Website
    Desi49 WhatsApp Group Link Whatsaupgrouplink.com 2022
    संत रैदास का जीवन–परिचय | Saint Raidas Biography in Hindi
    Bold Meaning in Hindi | बोल्ड का मतलब हिंदी में
    Mobile और Gadgets Warrenty Vs Insurance में क्या अंतर है?
    Bijlee Bijlee Lyrics in Hindi – Hardy Sandhu
    Harivarasanam Lyrics In English
    What had been put up on the bulletin-board?
    How did Bismillah Khan get his big break?
    ATM Se Paise Kaise Nikale 2022
    SSC Previous Year GK Questions And Answer PDF Download in Hindi 2022
    जीव विज्ञान की शाखाएँ - Branches of Biology With PDF Download
    थाना प्रभारी को शिकायत पत्र कैसे लिखें? | पुलिस को शिकायत–पत्र कैसे लिखें
    How to write a letter to bank authority to set up a ATM machine?
    वासुदेव शरण अग्रवाल - जीवन परिचय, कृतियां और भाषा शैली
    प्रताप नारायण मिश्र का जीवन-परिचय कक्षा 9 | Pratap Narayan Mishra Biography
    ए०पी०जे० अब्दुल कलाम का इतिहास जीवन परिचय | APJ Abdul Kalam biography in hindi

    ReplyDelete