Thursday 5 October 2017

शरद हंसिनी

नील नभ पर वियावान में,
है भटक रही.....
क्यूँ एकाकिनी सी वो शरद हंसिनी?

व्योम के वियावान में,
स्वप्नसुंदरी सी शरद हंसिनी,
संसृति के कण-कण में,
दे रही इक मृदु स्पंदन,
हैं चुप से ये हृदय,
साँसों में संसृति के स्तब्ध समीरण,
फिर क्युँ है वो निःस्तब्ध सी, ये कैसा है एकाकीपन!

यह जानता हूँ मैं...
क्षणिक तुम्हारा है यह स्वप्न स्नेह,
बिसारोगे फिर तुम मुझे,
भूल जाओगे तुम निभाना नेह,
टिमटिमाते से रह जाएंगे,
नभ पर बस ये असंख्य तारे,
एकाकी से गगन झांकते रह जाएंगे हम बेचारे!

व्योम के वियावान में,
शायद इसीलिए...!
भटक रही एकाकी सी वो शरद हंसिनी!

No comments:

Post a Comment