Saturday 28 May 2016

लम्हों के विस्तार

निश्छल लम्हा, निष्ठुर लम्हा, यौवन लम्हों के साथ में...

हर लम्हा बीत रहा, इक लम्हे के इंतजार में,
हर लम्हा डूब रहा, उन लम्हों के ही विस्तार में,
आता लम्हा, जाता लम्हा, हर लम्हे के साथ में।

साँसे लेती ये लम्हा, बीते लम्हों की फरियाद में,
आह निकलती हर लम्हे से, उन लम्हों की याद में,
बीता लम्हा, खोया लम्हा, उन लम्हों के साथ में।

जीवन है हर लम्हा, बीता है जीवन इन लम्हों में,
हर पल बीतता लम्हा, खोया अपनों को इन लम्हों में,
रिश्ता लम्हा, नाता लम्हा, गुजरे लम्हों के साथ में।

हाथों से छूटा है लम्हा, लम्हे यादों सी सौगात में,
खुश्बू बन बिखरता लम्हा, हर लम्हा जीवन के साथ में,
हँसता लम्हा, हँसाता लम्हा, गम की लम्हों के बाद में।

वो पुकारता है लम्हा, लम्हा कहता है कानों में,
गुजरुँगा मैं तुझ संग ही, निर्झर सा तेरे संग विरानों में,
निश्छल लम्हा, निष्ठुर लम्हा, यौवन लम्हों के साथ में।

No comments:

Post a Comment