Showing posts with label तन्हाई. Show all posts
Showing posts with label तन्हाई. Show all posts

Sunday 25 September 2016

आ जाऊँगा मैं

इक अक्श हूँ, ख्यालों में ढल जाऊँगा मैं,
सोचोगे जब भी तुम, सामने नजरों के आ जाऊँगा मैं...

जब दरारें तन्हा लम्हों में आ जाए,
वक्त के कंटक समय की सेज पर बिछ जाएँ,
दुर्गम सी हो जाएँ जब मंजिल की राहें,
तुम आहें मत भरना, याद मुझे फिर कर लेना,
दरारें उन लम्हों के भरने को आ जाऊँगा मैं......

इक अक्श हूँ, ख्यालों में ढल जाऊँगा मैं,
सोचोगे जब भी तुम, सामने नजरों के आ जाऊँगा मैं...

जब लगने लगे मरघट सी ये तन्हाई,
एकाकीपन जीवन में जब लेती हो अंगड़ाई,
कटते ना हों जब मुश्किल से वो लम्हे,
तुम आँखे भींच लेना, याद मुझे फिर कर लेना,
एकाकीपन तन्हाई के हरने को आ जाऊँगा मैं.....

इक अक्श हूँ, ख्यालों में ढल जाऊँगा मैं,
सोचोगे जब भी तुम, सामने नजरों के आ जाऊँगा मैं...

भीग रही हो जब बोझिल सी पलकें,
विरह के आँसू बरबस आँचल पे आ ढलके,
हृदय कंपित हो जब गम में जोरों से,
तुम टूटकर न बिखरना, याद मुझे फिर कर लेना,
पलकों से मोती चुन लेने को आ जाऊँगा मैं,

इक अक्श हूँ, ख्यालों में ढल जाऊँगा मैं,
सोचोगे जब भी तुम, सामने नजरों के आ जाऊँगा मैं...

Thursday 14 July 2016

वेदना

क्युँ झंकृत है फिर आज तन्हाई का ये पल,
कौन पुकारता है फिर मुझको विरह के द्वार,

वो है कौन जिसके हृदय मची है हलचल,
है किस हृदय की यह करुणा भरी पुकार,

फव्वारे छूटे हैं आँसूओं के नैनों से पलपल,
है किस वृजवाला की असुँवन की यह धार,

फूट रहा है वेदना का ज्वार विरह में हरपल,
है किस विरहन की वेदना का यह चित्कार,

टूटी है माला श्रद्धा की मन हो रहा विकल,
है किस सुरबाला की टूटी फूलों का यह हार,

पसीजा है पत्थर का हृदय भी इस तपिश में,
जागा है शिला भी सुनकर वो करूण पुकार।

Monday 20 June 2016

उफ यह रात

उफ, यह डरी सहमी सी रात, तेज ढ़ले भी तो कैसे..,.....?

उफ, ये रात ढलती है कितनी धीरे-धीरे,
कितने ही मर्म अपने गर्त अंधेरे साए में समेटे,
दर्द की चिंगारी में खुद ही जल-जलके,
तड़पी है यह रात अपनों से ठोकर खा-खा के,

उफ, यह बेचारी रात, तेज ढ़ले भी तो कैसे..,.....?

पड़े हैं कितने ही छाले इनके पैरों में,
दिन की चकाचौंध उजियारों मे चल-चल के,
लूटे हैं चैन अपनों नें ही इन रातों के,
सपन सलोने भी अब आते हैं बहके-बहके,

उफ, यह तन्हा सी रात, तेज ढ़ले भी तो कैसे..,.....?

सुर्ख रातों की गहरी तम सी तन्हाई,
भाग्य की लकीरों सी इनकी हाथों मे गहराई,
सन्नाटों की चीरती आवाज सी लहराई,
आँखे रातों की भय, व्यथा, घबराहट से भर आई,

उफ, अंधेरी स्याह सी रात, तेज ढ़ले भी तो कैसे..,.....?

Friday 3 June 2016

वादियों में कहीं

कहीं दूर तन्हा हसीन वादियों में,
गा रहा है ये दिल अब तन्हाईयों के गीत,
चौंक कर जागता है मन बावरा,
सोचता यहीं कही पे है मेरे मन का मीत।

कहीं दिल की लाल सरिताओ में,
खिल उठ्ठे हैं जैसे असंख्य कमल के फूल,
कह रहा है मुझसे दिल ये बावरा,
धड़केगा एक दिन वो पत्थर भी जरूर।

जैसे फूल खिल उठते हैं पत्थरों पे,
ताप से पिघलतेे है मोम के ये सुलगते दिए,
हो जाएंगे वो भी ईश्क मे बावरा,
मेेरी तन्हा रातों में कभी वो जलाएंगे दिए।

ये वादियाँ हैं इंतजार की फूल के,
झूम उठते हैं जो इन तन्हाईयों के गीत पे,
तन्हा लम्हों में छुपा है वो बावरा,
इन वादियों में कहीं वो इंतजार में प्रीत के।

Thursday 19 May 2016

यादों की एकान्त वेला

मन एकान्त सा होता नही यादों में जब होते वो संग,
आह ! यह एकान्त वेला, फिर याद लेकर उनकी आई...!

अतिशय उलझा है मन फिर ये कैसी रानाई,
घटाएँ उनके यादों की बदली सी इस मन पर छाई,
निस्तब्ध इस एकान्त वेला में ये कैसी है तन्हाई....?

यादों में पल पल वो झूलों से आते लहराकर,
मुखरे पर वही भीनी सी मंद मुस्कान बिखराकर,
कर जाते वो निःशब्द मुझको अपनाकर....!

लहराते जुल्फों की छाँवो में ही रमता है ये मन,
उनकी यादों की गाँवों में ही बसता है अब ये मन,
मन चल पड़ता उस ओर पाते ही एकान्त क्षण....!

तन्हाई डसती नहीं उनकी यादें जब हो संग,
मन एकान्त सा होता नही यादों में जब होते वो संग,
काश! क्षण उम्र के यूँ ही गुजरे यादों में उनकी संग....!

Friday 15 April 2016

तन्हाई के ख्याल

मैं और मेरा मन, तन्हाई मे जाने किन ख्यालो के संग?

ख्यालों के निर्झर सरिता मे वो बहती,
कलकल छलछल पलपल हरपल वो करती,
जाने किन शिखरों से चलकर वो आती,
झिलमिल सांझ ढ़ले किस सागर में मिल जाती,
ख्यालों के विरान महल में बस मैं और मेरी तन्हाई।

टकराती रह रह कर हृदय के इस तट पर,
शिलाओं सा टूटता रहता मैं तिल तिल घिस-घिस कर,
यादों के सैकत बिछ जाते हृदय के तल पर,
गहरा सा मन मेरा शिलाचूर्ण से फिर जाता भर,
कभी रुक जाते वो झील सी ख्यालों में बह बहकर।

खिल उठती कमल सी वो उस ठहरी झील मे,
समेटती अपनी चंचलता पलभर को अपने मन में,
बिखेरती वो सुंदर सी आभा उस उपवन में,
सपनों का वो घन सदियों से मेरे मन प्रांगण में,
इक ख्याल बन कर उभरता हर पल मेरी तन्हाई में।

मैं और मेरा मन, तन्हाई मे जाने किन ख्यालो के संग?

Thursday 14 April 2016

चुरा लुँगा तुमको तुम्ही से

हम सफर में हैं आपके, तू ही इस सफर की है मंजिल।

यूँ चुरा लूँगा तुम्ही से मैं तुमको,
ले जाऊँगा फिर तन्हाईयों में कही तुमको,
पूछेंगी पता तुम्हारा ये दुनियाँ कभी,
मेरे दिल की राहों का पता बता देना तुम उनको।

आऊँगा रोज ही तेरी तन्हाईयों मे मैं,
चुरा लुंगा तेरे ख्वाब सभी तेरी आँखों से मैं,
देखोगे कभी ख्वाब तो नजर आऊँगा मैं,
तेरे दिल की जज्बातों में महल बना जाऊँगा मैं।

कहता है दिल मुझसे आ के कभी मिल,
पूछ ले नजरों से मेरी क्युँ चुराए है तेरा दिल,
रास्ते प्यार के ये तू ही है मेरी मंजिल,
ख्वाबों में रोज मिली अब हकीकत मे आके मिल।

चुरा ले तू मुझसे ही मुझको, हम यहीं जाएँ कहीं मिल।

Sunday 10 April 2016

तन्हाईयाँ मेरी कविता

तन्हाई मे ही कविता है, तन्हाई जीवन का दर्पण है!

कई बार हम तन्हा होते हैं,
तन्हाईयों से हम तब बातें करते हैं,
सच कहुँ तो, तन्हाईयों सा साथ जग कहाँ देते हैं।

ऊबती नहीं कभी वो मुझसे,
बातें मन की लाख तन्हाईयों से कर लो,
चुपचाप सुनती रहती हैं, मेरी अनाप-सनाप बातें।

विचलित पलभर को ना होती,
तन्हाई मे वो मेरे मन की गहराई तोलती,
झकझोरती मन के तार, फिर विस्मित कर देती।

मन का कवि फिर बोलता है,
ऐ तन्हाई तू तो कोलाहल से अच्छा है,
तन्हाईयों मे कल फिर मिलना, तू ही तो कविता है।

प्यार में तन्हाई के हम होते हैं,
तन्हाईयों में तब हम खुद से मिलते हैं,
खुद से मिलना गैरों से मिलने से तो ज्यादा अच्छा है।

तन्हाई मे ही कविता है, तन्हाई जीवन का दर्पण है।

Saturday 9 April 2016

मिल सकी न इक नजर

सजल नैनों से सजदा करता रहा मैं उम्र भर...........!

बुनते रहे धागे उम्मीदों के युँ ही उम्र भर,
झुकते रहे सजदे में उनके, सर युुँ ही उम्र भर,
इक झलक पाने को बैठे रहे, सजदे किए युँ उम्र भर,
आह निकली! पर मिल सकी ना बस तुम्हारी इक नजर!

इबादत बन सकी ना, सजदों का वो सफर,
तन्हाईयों मे उम्र गुजरी, खामोशियों में लम्बा सफर,
पूछ लूँगा मैं खुदा से मिल गया वो मुझको अगर,
आह निकली! पर मिल सकी ना क्युँ तुम्हारी इक नजर!

अब सजल हो चले हैं नैनों के अधखुले डगर,
बह रहे अविरल जलधार, डूबे हुए अब शामो शहर,
इन सजल नैनों से सजदा, युँ ही करता रहा मैं उम्र भर,
आह निकली! पर मिल सकी ना बस तुम्हारी इक नजर!

Thursday 7 April 2016

स्पर्श रूह तक

स्पर्श कर गया वो लम्हा, तन्हाईयों में मचलकर!

रूह में उठती रही लहरें,
रूह को कोमल स्पर्श मिला,
तन्हा वो गुजरते रहे, रूह की साहिलों से होकर!

तरन्नुम की बात चली,
शब्दों को इक नया मोड़ मिला
भीगते रहे पाँव उनके, रूह की लहरों में चलकर!

मन में घुलते रहे शब्द वो,
रूह को शब्दों का कंपन मिला,
रूह तक भीगे हैं अब वो, इन लहरों में उलझकर!

रूह भींगती रही हदों तक,
मन कों एहसास-ए-शुकून मिला,
मन चाहता मिल जाएँ वो, तन्हाईयों से निकलकर!

काश! स्पर्श उन लम्हों के, साथ-साथ हों यूँ ही उम्र भर!

Monday 28 March 2016

साहिलों से भटकी लहर

इक लहर भटकी हुई जो साहिलों से,
मौज बनकर भटक रही अब इन विरानियों में,
अंजान वो अब तलक अपनी ही मंजिलों से।

सन्नाटे ये रात के कटते नही हैं काटते,
मीलों है तन्हाईयाँ जिए अब वो किसके वास्ते,
साहिलों का निशाँ दूर उस लघु जिन्दगी से।

सिसकियों से पुकारती साहिल को वो दूर से,
डूबती नैनों से निहारती प्रियतम को मजबूर सी,
खो गई आवाज वो अब मौज की रानाईयों में।

इक लहर वो गुम हुई अब समुंदरों में,
मौज असंख्य फिर भी उठ रही इन समुंदरों में,
प्राण साहिल का भटकता उस प्रियतमा में।

पुकारता साहिल उठ रही लहरों को अब,
आकुल हृदय ढूंढता गुम हुई प्रियतमा को अब,
इंतजार में खुली आँखें हैं उसकी अब तलक।

टकरा रही लहर-लहर सागर हुई वीरान सी,
चीरकर विरानियों में गुंजी है इक आवाज सी,
तम तमस घिर रहे साहिल हुई उदास सी।

वो लहर जो लहरती थी कभी झूमकर,
अपनी ही नादानियों में कहीं खो गई वो लहर,
मंजिलों से दूर भटकी प्यासी रही वो लहर।

Saturday 19 March 2016

घर सपनों के बना लेता मै भी

गर सपने अपने मिल जाते तो घर एक बना लेता मैं भी.......!

सपना उस प्यारे से घर का संजोए वर्षों से इस मन में,
इन्तजार करती है नित ये आँखें वर्षों से उन हसीन सपनों के,
गर मिल जाते वो सपने, चुन-चुन कर रख लेता उनको प्रांगण में,
छोटा सा घर एक बना लेता सपनों के मैं भी तब इस जीवन में......!

मेरे सपने बड़े सरल सीधे-सादे तामझाम से परे........!

मैं, मेरा एकाकीपन, मेरी तन्हाई, मेरी तृष्णगी सपनों मे साथ मेरे,
साथ परछाई सी सपनों मे तुम चलती हो पीछे पीछे मेरे,
मेरी इच्छाएं, आशाएँ, भावनाएं, कल्पनाएं वशीभूत सपनों के मेरे,
घर की इन चार दीवारों पर अंकित हों केवल सपन-सुनहरे मेरे।

दूर-दूर तक गम की बूंदे छलकती कभी ना इन नयनों में,
जीवन मरण, मिलन-बिछड़न का भय ना होता इस जीवन में,
साथ छोड़ प्यारा सा अपना दूर ना जाता इस जीवन से,
विरह की दुखदाई वेला धुली होती प्रीत की विविध रंगो से।

आशाएँ ही आशाएँ होती जीवन में निराशा कही दम तोड़ती,
रौशनी के उजाले फैले दूर तक होते अंधेरे कही घुटकर दम तोड़ते,
विश्वास हर दिल में होता, सच्चाई के आगे जमाना झुकता,
छल, कपट, द्वेष, विषाद, क्लेश से दूर हरपल मानव का जीवन होता।

ये मेरे सपने हैं बड़े सरल सीधे-सादे से तामझाम से परे........!

गर ये सपने अपने मिल जाते तो दुनियाँ ऩई बसा लेता मैं भी....!

Tuesday 23 February 2016

यादों मे ढ़ल रही शाम

रुत शाम की आज फिर से घिर आई,
घटाएँ यादों की घिरकर, फिर मन पे हैं छाई,
ढूंढती हैं नजरे अब दूर तलक,
ये फैली है आज कैसी मीलों तक तन्हाई।

मन बावरा भ्रमर सा उड़ रहा अब,
बाग की हर कली से पूछता उनका पता बस,
सिमट रही घुंघट मे हर कली,
मन भ्रमर उदास मलिन हो रहा अब।

कतारों में जल गईं हैं अब हर तरफ रौशनी सी,
जल रही जो मेरे लिए, है वो दीप कौन सी, 
ढ़ल रही सांझ मन मे टीस लिए,
यादों में ढ़ल रही ये घड़ी उदास सी।

शाम कुछ यहाँ कुछ वहाँ

हुई है शाम दोनो तरफ, कुछ यहाँ भी और वहाँ भी,
पल रहे अरमान दोनों तरफ, इक यहाँ और इक वहाँ भी,
सिलसिले तन्हाईयों के अब हैं,
 कुछ यहाँ भी और कुृछ वहाँ भी।

इक सपना पल रहा यहाँ, एक पल रहाँ वहाँ भी,
नींद आँखों से है गुमशुदा, कुछ यहाँ और कुछ वहाँ भी,
धड़कनें की जुबाँ अब बेजुबाँ हैं,
 कुछ यहाँ भी और कुृछ वहाँ भी।

ख्वाब आँखों मे पल रहे हैं, कुछ यहाँ और कुछ वहाँ भी।
बजती है मन में शहनाईयाँ, अब यहाँ और वहाँ भी,
गीत साँसों मे अब बज रही है,
 कुछ यहाँ भी और कुृछ वहाँ भी।

कतारें रौशनी की अब, कुछ यहाँ भी कुछ वहाँ भी।
इंतजार उस पल का, अब यहाँ भी वहाँ भी,
शाम ढल रही अब तुम बिन,
 कुछ यहाँ भी और कुृछ वहाँ भी।

Monday 8 February 2016

तन्हाई की आवाज

सुन लो आवाज तन्हाईयों की,
बज रही दिल में जो शहनाईयों सी,
नग्मा ए गम से सिहर उठी हैं वादियाँ भी,
उन सदाओं मे गुम हुई मेरी आवाज कहीं।

तन्हा तन्हा सफर जिन्दगानी की,
मौजे तन्हाई में डूबी है ये कहानी भी,
पतझड़ की बयार से बिखरे हैं पत्ते सभी,
आँसुओं मे डूब गई हैं शाख ए गुल भी कहीं।

Thursday 4 February 2016

साथ चलो दोस्तों

मैं शिकवा करूँ भी कैसे मीठी यादों से तेरी,
साथी  मेरी तन्हाई की एक बस याद ही तेरी
गुजरती हैं वक्त खामोशियों मे हिज्र की मेरी,
अंतहीन दर्द देती फिर सदायें यादों की तेरी।

सजदा उन भीनी यादों का जो साथ अब मेरे,
झुक जाती है नजर अब भी बस यादों मे तेरे,
किसी मोड़ पर अगर मिल गए जो तुम कहीं,
खिल उठेंगी तन्हाईयों मे मुझ संग यादें तेरी।

एक तन्हा बस हम ही नहीं जमाने मे दोस्तो,
तन्हाई तो है जिन्दा यहाँ हर दिलों में दोस्तो,
गुजरना हो गर दुनिया से जिन्दगी में दोस्तों,
तन्हाई में किसी के साथ चलते चलो दोस्तों।

Monday 25 January 2016

यादों की शाम

शामें गुजर रही यादों की तन्हाईयों में,
संग तेरे गाए गजल जो उन लम्हों में,
डूबते  हैं ख्याल, अब उन रुबाईयों मे,
लम्हा लम्हा तन्हा रह गई हैं शाम कीा

मिश्री की डलियों सी अनकही बातें,
मासूम चेहरा मोहिनी मुस्कान समेटे,
नशीली आँखों पे झुकी तैरती पलकें,
संग गायी ग़ज़ल बन गई हैं शाम की।

जुल्फों की धुंध सी छाये काले बादल,
आसमाँ पे दूर उड़ता तुम्हारा आँचल,
पुकारता हुआ तुम्हारे हाथों का दामन,
चिलमन बन घटा सी छाती शाम की।

Saturday 2 January 2016

तन्हाईयों के सिलसिले

तन्हाईयों के सिलसिले घेरे हैं दूर तक हमे,
तृष्णगी की रवानगी मे भी आ रहें हैं अब मजे।

खलिश थी जिन हसीन फूलों भरी वादियों की हमे,
ख्यालों की तन्हाईयों में अब, फैली है दूर तक सामने।

हर मंजर है तन्हा पर इनमे भी है इक रवानगी,
जज्बातों में उथल-पुृथल पर लिए इक वानगी।

हर शख्स यूँ तो तन्हा है जीवन के इस मेले में,
चल दूर कही चल ऐ दिल मिलते है कही अकेले में।

खुमारियों में भी साथ देती हैं दिल की धड़कनें,
इन धड़कनों में तू भी कहीं दिखता नजर के सामने।

Thursday 31 December 2015

जो छोड़ गए हैं तन्हा

जो छोड़ गए हैं तन्हा,
वो पूछते हैं अक्सर, कैसे हो?
शायद! तन्हाई में कैसे जीता हूँ,
यही जानना चाहता है वो!

तो सुन लो...

नसों में रक्त प्रवाह है जारी,
धड़कनें अभी रुकी नही हैं,
सासों का प्रवाह निरंतर है,
हंदय मे कंपण अभी है शेष,
पलकें अब भी खुली हुई है,
आँखें देख पाती हैं नभ को,
कोशिकाएँ अभी मरी नही हैं।

जो छोड़ गए हैं तन्हा,
वो पूछते हैं अक्सर, कैसे हो?

तो और सुनो,

स्वर कानों मे अब भी जाते है,
स्पर्श महसूस कर सकता हूँ,
जिह्वा स्वाद ले पाती हैं...
सूरज का उगना देखता हूँ
सामने अस्त हो जाना भी,
जीवन देखता हूँ और मृत्यु भी,
नित्य क्रिया कर्म अभी है जारी।

जो छोड़ गए हैं तन्हा,
वो पूछते हैं अक्सर, कैसे हो?

जीवन साँसों से चलता है,
दिल धड़कते हैं स्नायु से,
तंत्रिकाएँ चलाती है सोंच को।

पर दिलों के एहसास....?

एहसास मर जाते हैं तन्हाई में,
एहसास का स्पंदन साथ ढूंढ़ता है प्रीत का।
वर्ना जीवन तिल-तिल मरता है।
साँसों के आने जाने से केवल,
जीवन कहाँ चलता है?

उसने खून किया जीवन का,
तन्हाई मे जिसने भी छोड़ा,
पर साथ निभाता कौन अन्त तक,
मृत्यु से पहले .....!
सांसे तन्हा छोड़ जाती तन को,
शरीर छोड़ जाता है तन्हा मन को।

जो छोड़ गए हैं तन्हा,
वो पूछते हैं अक्सर, कैसे हो?