Saturday 27 March 2021

चल, होली है, पागल!

चल, होली है, पागल!
यूँ छेड़ न तू, तन्हा सा गजल.....

नेह लिए प्राणों मे, दर्द लिए तानों में,
सहरा में, या विरानों में,
रंग लिए पैमानों में, फैला ले जरा आँचल,
चल, होली है, पागल!

यूँ छेड़ न तू, तन्हा सा गजल.....

आहट पर, हल्की सी घबराहट पर,
मन की, तरुणाहट पर,
मौसम की सिलवट पर, शमाँ जरा बदल,
चल, होली है, पागल!

यूँ छेड़ न तू, तन्हा सा गजल.....

विह्वल गीत लिए, अधूरा प्रीत लिए,
तन्हा सा, संगीत लिए,
विरह के रीत लिए, क्यूँ आँखें हैं सजल,
चल, होली है, पागल!

यूँ छेड़ न तू, तन्हा सा गजल.....

बरस जरा, यूँ ही मन को भरमाता,
बादल सा, लहराता,
इठलाता खुद पर, बस हो जा तू चंचल,
चल, होली है, पागल!

यूँ छेड़ न तू, तन्हा सा गजल.....
चल, होली है, पागल!

- पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा 
   (सर्वाधिकार सुरक्षित)

12 comments:

  1. बहुत सुंदर रचना बधाई हो आपको आदरणीय

    ReplyDelete
  2. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (28-03-2021) को   "देख तमाशा होली का"   (चर्चा अंक-4019)    पर भी होगी। 
    -- 
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
    --  
    रंगों के महापर्व होली और विश्व रंग मंच दिवस की
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ-    
    --
    सादर...! 
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 
    --

    ReplyDelete
  3. भिगो गयी मन को ये

    रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं आ0

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया अनीता सुधीर जी, होली की अशेष शुभकामनाओं सहित आभार। ।।।

      Delete
  4. बहुत सुंदर रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया ओंकार जी, होली की अशेष शुभकामनाओं सहित आभार।

      Delete

  5. विह्वल गीत लिए, अधूरा प्रीत लिए,
    तन्हा सा, संगीत लिए,
    विरह के रीत लिए, क्यूँ आँखें हैं सजल,
    चल, होली है, पागल!

    यूँ छेड़ न तू, तन्हा सा गजल....बहुत सुंदर भावपूर्ण रचना ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभारी हूँ आदरणीया। ।।।। बहुत-बहुत धन्यवाद। ।

      Delete
  6. वाह!
    क्या बात!


    विह्वल गीत लिए, अधूरा प्रीत लिए,
    तन्हा सा, संगीत लिए,
    विरह के रीत लिए, क्यूँ आँखें हैं सजल,
    चल, होली है, पागल!

    यूँ छेड़ न तू, तन्हा सा गजल.....

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया सधु जी, होली की अशेष शुभकामनाओं सहित आभार।

      Delete