Wednesday 23 December 2015

उड़ान: परिधियों के दायरे

परिधियों के दायरे

परिधियों मे संकुचित जीवन आदर्श,
परिधियों मे संकुचित उमरता विचार,
पर मानव व्यक्तित्व भरता कुलांचे,
जीवन्त सोच भरती नित नई उड़ान,
कुछ नया कर जाने को।

चाहूँ तोड़ना परिधियों के दायरे,
कर सकूँ स्थापित एक नया आदर्श,
जहां विचार हों स्वतंत्र उमरने को,
विश्व कल्याण हेतु कुछ करने को,
दिशा नई दिखा जाने को।

दायरे हों इतने विशाल,
पंख हो इनके इतने विस्तृत,
समाहित हो जाएं इनमें जनाकांक्षा,
विचार ले सके खुल के श्वाँस,
मंजिल नई पा जाने को।

धर्म, जाति, कुल, वंश का न रहे कोई भेद,
परिधियों के परे हो मेरी पहचान,
विश्व कल्यान हों जिनका आदर्श,
परिधि खुद हो सके विस्तृत,
समय के साथ बढ़ जाने को।

No comments:

Post a Comment