Showing posts with label अंतःघुटन. Show all posts
Showing posts with label अंतःघुटन. Show all posts

Friday, 27 February 2026

गिला

व्यस्तताओं से रहा, इक गिला,
कब हुआ रंगी, शाम का बादल, कब दिन ढ़ला!
पता ही ना चला....

झांकता, कभी खिड़कियों से,
जाग उठता, कभी पवन की झिड़कियों से,
शाख की, रंगीनियों से,
पर, रूबरू हो न सका, उन टहनियों से,
झूलती, उनकी पत्तियों से,
कब हुआ जीर्ण, टूटकर शाख से, वो कब गिरा!
पता ही ना चला....

व्यस्तताओं से रहा, इक गिला,
कब हुआ रंगी, शाम का बादल, कब दिन ढ़ला!
पता ही ना चला....

ठहरा रहा, ये पथिक राह में,
खोया ही रहा, कामनाओं की प्रवाह में,
उस शाम की, चाह में,
समेटे अंतःघुटन को, अपनी आह में,
पास थे, पर दूर कितने,
कब वो संग आए, कब रूठकर वो दूर हो चले!
पता ही ना चला....

व्यस्तताओं से रहा, इक गिला,
कब हुआ रंगी, शाम का बादल, कब दिन ढ़ला!
पता ही ना चला....