Sunday 12 April 2020

प्यासा

इतना, छलका-छलका सा!
हैरान हूँ मैं, ये सागर भी है प्यासा!
यूँ ही, भटका-भटका सा!
इन हवाओं को भी,
इक मंद समीर, की है आशा!

ऐ सागर, ऐ समीर!
तू खुद है पूर्ण,
फिर तू, इतना क्यूँ है अधीर?

अथाह हो तुम, लेकिन तुझमें है चंचलता,
अस्थिर, कितना मन तेरा!
कितना चाहे, मन, तेरा क्यूँ इतना चाहे?
अपरिमित सी, तेरी इक्षाएँ,
दूर वही भटकाए!

लालशा ये तेरी, लेकर आई है अपूर्णता,
अतृप्त, कितना मन तेरा!
कैसी चाहत? क्यूँ तुझको, नहीं राहत?
पल-पल, तेरी ये लिप्शाएं,
तुझको छल जाए!

ऐ सागर, ऐ समीर!
ना हो अधीर!

तुझ तक, चल कर,
खुद आई, कितनी ही नदियाँ, 
खुद आए, पवन झकोरे,
थे, ये सारे,
इक्षाओं, लिप्साओं से परे,
तुझमें ही खोए!

इतना, हलका-हलका सा,
जीवन हूँ मैं, ले जा जीने की आशा!
क्यूँ है, प्यासा-प्यासा सा?
है, इस जीवन को भी,
इक मंद सलील, की ही आशा!

-पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

10 comments:

  1. Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय जोशी जी। आपकी प्रतिक्रिया अपने आप में पूर्ण है। आभार।

      Delete
  2. बहुत खूब पुरुषोत्तम जी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार विश्वमोहन जी। आपकी प्रतिक्रिया हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद ।

      Delete
  3. वाह ! आदरनीय पुरुषोत्तम जी | भावों से भरी सुंदर रचना | सागर सा मन और मन सा सागर !!!!! अपार लिप्साएं , लालसाएं !फिर भी एक आशा सबको धीरज देकर रखती है -- सागर को भी मन को भी ! हार्दिक शुभकामनाएं !!!!!!!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया रेणु जी, आपकी सारगर्भित व विश्लेषणात्मक प्रतिक्रिया हेतु हृदयतल से आभार। बहुत-बहुत धन्यवाद ।

      Delete
  4. सादर आभार आदरणीय मयंक जी व यथोचित प्रणाम ।

    ReplyDelete
  5. बेहतरीन रचना आदरणीय

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार अनुराधा जी। आपकी प्रतिक्रिया हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद ।

      Delete